RSMSSB Mahila Paryavekshak Bharti 2026: Form Last Date, Eligibility & Notification PDF in Hindi

By Careerdiksha / January 7, 2026
Last Date to Apply
11 February 2026

Applications will not be accepted after this date

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक (पर्यवेक्षक महिला) सीधी भर्ती 2026: Mahila Paryavekshak Bharti 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला अधिकारिता विभाग में महिला पर्यवेक्षक (Woman Supervisor) के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 कर दिया है।


​यदि आप किसी तकनीकी कारण या वेबसाइट स्लो होने की वजह से 4 फरवरी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, तो यह आपके पास आखिरी मौका है। ध्यान रहे, इस भर्ती के लिए केवल वे ही महिला अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने CET स्नातक स्तर 2024 परीक्षा पास की है।


RSMSSB Mahila Paryavekshak Vacancy: Overview


CareerDiksha - Govt Job Alerts

Recruitment Organization

RSMSSB

Post Name

RSMSSB Mahila Paryavekshak

Vacancies

72

Salary

Pay Matrix Level 7

Job Location

Rajasthan

Category

Government Job

Mode of Apply

Online

Last Date

11 फरवरी 2026

Official Website

rsmssb.rajasthan.gov.in


महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन करने से पहले इन तारीखों को अपनी डायरी में नोट कर लें:

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 जनवरी 2026
  2. आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  3. परीक्षा की संभावित तिथि: 18 जून 2026 (ऑफलाइन OMR आधारित)


पदों का विवरण (Vacancy Details)

बोर्ड ने कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:


क्षेत्र का नाम

पदों की संख्या

गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)

57

अनुसूचित क्षेत्र (TSP)

15

कुल पद

72


पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  1. स्नातक (Graduate): भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ।
  2. CET (Graduation Level) 2024: केवल वे महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2024 में निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त किए हैं ।
  3. कंप्यूटर कोर्स: DOEACC से "O" लेवल, RSCIT, या कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है ।
  4. हिंदी और संस्कृति का ज्ञान: देवनागरी लिपि में हिंदी कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए ।


आयु सीमा (Age Limit)

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (01.01.2027 को)
  2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  3. विशेष छूट: सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और राजस्थान की आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी ।


आवेदन शुल्क (Application Fee)

राजस्थान सरकार के 'एकबारीय पंजीयन' (One Time Registration - OTR) नियम के अनुसार शुल्क इस प्रकार है:

  1. सामान्य और क्रीमीलेयर श्रेणी (OBC/MBC): ₹600
  2. SC/ST/EWS/नॉन-क्रीमीलेयर (OBC/MBC)/दिव्यांगजन: ₹400 (नोट: यदि आप पहले ही OTR शुल्क जमा कर चुकी हैं, तो दोबारा शुल्क नहीं देना होगा )


परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern)

परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे:

  1. प्रथम खण्ड (115 अंक): सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, सामान्य तर्क शक्ति, सामान्य ज्ञान और प्रबन्धकीय गुण ।
  2. द्वितीय खण्ड (85 अंक): पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, बाल विकास और प्रारंभिक देखभाल ।
  3. नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा ।
  4. नया नियम: OMR शीट में अब 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। उत्तर न देने पर 'E' विकल्प को गोला करना अनिवार्य है ।


आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले SSO Rajasthan Portal पर लॉगिन करें
  2. 'Recruitment Portal' का चयन करें
  3. यदि OTR नहीं किया है, तो पहले अपनी डिटेल्स भरें और शुल्क जमा करें
  4. इसके बाद 'Apply Now' पर क्लिक कर अपना CET (Graduation) 2024 एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें ।
  5. मांगी गई शैक्षणिक जानकारी भरें और आवेदन को सबमिट करें ।



Document/Link Name

LINKS

Mahila Paryavekshak apply Online

Apply online

Official Notification

Download PDF

Official Website

rssb.rajasthan.gov.in


राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 उन महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो समाज कल्याण विभाग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन फॉर्म भरें।

Frequently Asked Questions

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक (Woman Supervisor) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) है।

क्या आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है?

हाँ, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि पहले 4 फरवरी 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 72 पद निकाले गए हैं, जिनमें 57 पद Non-TSP और 15 पद TSP क्षेत्र के लिए हैं।

क्या पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। पुरुष उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए कौन पात्र है?

वे महिला उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो
CET Graduation Level 2024 परीक्षा पास की हो
RSCIT / O Level / कंप्यूटर डिग्री या डिप्लोमा किया हो

क्या CET Graduation 2024 अनिवार्य है?

हाँ, इस भर्ती के लिए CET (Graduation Level) 2024 पास होना अनिवार्य है। बिना CET के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।