Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: सरकारी कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Careerdiksha / June 13, 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Notification Out: राजस्थान गेस्ट फैकल्टी भर्ती आवेदन शुरू

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 के तहत राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी (Guest Faculty) भर्ती के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

यदि आप सरकारी कॉलेज में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं और आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस लेख में Rajasthan Guest Faculty Recruitment 2026 से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Overview


Details

Information

Scheme Name

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

Department

College Education Department, Rajasthan

Post Name

Guest Faculty

Academic Session

2026-27

Application Mode

Online

Selection Process

Merit-Based

Application Fee

No Fee (Free)

Official Website

hte.rajasthan.gov.in


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Important Dates

  1. नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 15 जून 2026
  2. आवेदन प्रारंभ तिथि: 15 जून 2026
  3. आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जून 2026
  4. दस्तावेज़ सत्यापन: 30 जून 2026 तक
  5. पैनल अनुमोदन: जून 2026
  6. गेस्ट फैकल्टी आमंत्रण: जुलाई 2026 से
  7. शैक्षणिक सत्र: 2026-27
  8. आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन
  9. आवेदन शुल्क: निशुल्क (कोई शुल्क नहीं)


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Fee

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी श्रेणी के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Age Limit

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 में गेस्ट फैकल्टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। पात्रता संबंधी अन्य शर्तें विभागीय नियमों के अनुसार लागू


Rajasthan Guest Faculty Vacancy 2026 Educational Qualification

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में UGC अथवा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता होना आवश्यक है।

आवश्यक योग्यता

  1. संबंधित विषय में Post Graduation (PG) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  2. NET / SLET / SET या Ph.D. योग्यता अनिवार्य है।
  3. Ph.D. एवं शिक्षण अनुभव वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Merit Marks Calculation

इस भर्ती में मेरिट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


Qualification

Maximum Marks

Graduation

21 Marks

Post Graduation

25 Marks

NET/SLET/SET

10 Marks

Ph.D

25 Marks

Research Publications

06 Marks

Teaching Experience

10 Marks

Total

100 Marks


Rajasthan Guest Faculty Recruitment 2026 Selection Process

विद्या संबल योजना में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑफलाइन आवेदन जमा करना।
  2. दस्तावेज सत्यापन।
  3. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार करना।
  4. विषयवार पैनल बनाना।
  5. आवश्यकता अनुसार गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित करना।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Salary

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत चयनित गेस्ट फैकल्टी को ₹800 प्रति घंटा/कालांश मानदेय दिया जाएगा। एक गेस्ट फैकल्टी को अधिकतम 14 घंटे प्रति सप्ताह अध्यापन कार्य आवंटित किया जा सकेगा। यह नियुक्ति सेमेस्टर परीक्षा प्रारम्भ होने, पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि समाप्त होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Apply Offline Process

  1. उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
  2. संबंधित राजकीय महाविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन देखें।
  3. आवेदन पत्र प्राप्त करें या डाउनलोड करें।
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  6. आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले संबंधित महाविद्यालय में जमा करें।



Event

Links

Application Form And Notification

Click here

Official Website

education.rajasthan.gov.in


Frequently Asked Questions

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 क्या है?

यह राजस्थान सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाती है।

Rajasthan Guest Faculty Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता, शोध कार्य और अनुभव के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा।

क्या Vidya Sambal Yojana 2026 भर्ती में परीक्षा होगी?

नहीं, किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।

Vidya Sambal Yojana 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है।

गेस्ट फैकल्टी को कितना मानदेय मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को ₹800 प्रति क्लास मानदेय दिया जाएगा।