Rajasthan Vanpal Bharti 2026: 259 पद | अंतिम तिथि बढ़ी (11 Feb) | योग्यता, CET, सिलेबस PDF

By Careerdiksha / January 7, 2026

Rajasthan Vanpal Bharti 2026: 259 पद | अंतिम तिथि बढ़ी (11 Feb) | योग्यता, CET, सिलेबस PDF

राजस्थान वनपाल (Forester) भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल (Forester) के कुल 259 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 फरवरी 2026 कर दिया गया है। महिला एवं पुरुष दोनों पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: Overview


CareerDiksha - Govt Job Alerts

Recruitment Organization

RSSB

Post Name

Rajasthan Vanpal (Forester)

Vacancies

259 posts

Salary

Level 8

Job Location

Rajasthan

Category

Government Job (Rajasthan)

Mode of Apply

Online

Last Date

11 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)

Official Website

rsmssb.rajasthan.gov.in


पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के माध्यम से कुल 259 पदों को भरा जाएगा:

  1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 213 पद ।
  2. अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 46 पद ।


महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 जनवरी 2026 ।
  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) ।
  3. परीक्षा का आयोजन: परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी ।


पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  1. शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
  2. Rajasthan Vanpal Bharti 2026 में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET (Senior Secondary Level) 2024 में योग्यता प्राप्त की हो।
  3. हिंदी और संस्कृति: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए ।


आयु सीमा (Age Limit)

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (दिनांक 01.01.2027 को) ।
  2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष ।
  3. विशेष छूट: पिछले 3 वर्षों में वनपाल भर्ती नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट देय होगी ।


वेतनमान (Salary)

राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार वनपाल का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-8 निर्धारित किया गया है । परिवीक्षा काल (Probation Period) के दौरान सरकार द्वारा नियत पारिश्रमिक दिया जाएगा ।


शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता परीक्षण (Physical Standards)

वनपाल के पद के लिए अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है:



मापदण्ड

पुरुष अभ्यर्थी

महिला अभ्यर्थी

ऊंचाई (Height)

163 सेमी

150 सेमी

सीने का घेरा (Chest)

84 सेमी (+5 सेमी फैलाव)

79 सेमी (+5 सेमी फैलाव)

पद-चाल परीक्षण (Walking Test)

4 घंटे में 25 किमी

4 घंटे में 16 किमी


पद-चाल परीक्षण (Walking Test):

  1. पुरुष: 4 घंटे में 25 किमी की दूरी पैदल तय करनी होगी।
  2. महिला: 4 घंटे में 16 किमी की दूरी पैदल तय करनी होगी।


Rajasthan Forester Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न यहाँ देखे


आवेदन शुल्क (Registration Fee)

  1. सामान्य और क्रीमीलेयर श्रेणी (OBC/MBC): ₹600
  2. राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर (OBC/MBC), EWS, SC, ST: ₹400
  3. समस्त दिव्यांगजन: ₹400 । (नोट: यदि पूर्व में OTR शुल्क जमा कर चुके हैं, तो दोबारा शुल्क नहीं लगेगा )।


परीक्षा की योजना (Exam Scheme)

परीक्षा में कुल 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे । परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी । प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग ऋणात्मक अंक (Negative Marking) काटा जाएगा । अब OMR शीट में 5 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे, जिसमें से किसी एक को भरना अनिवार्य होगा ।



Document/Link Name

Links

Rajasthan Vanpal (Forester) Recruitment 2026 Apply Online

Apply online

Official Notification

Download PDF

Official Website

rssb.rajasthan.gov.in


वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से जारी है। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 से पहले समय पर आवेदन करें।

Frequently Asked Questions

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

सभी अभ्यर्थी जिन्होंने CET (Senior Secondary Level) 2024 में योग्यता प्राप्त की है और 12वीं पास हैं, राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं और उनका वर्गीकरण क्या है?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 259 पद हैं, जिनमें:
Non-TSP: 213 पद
TSP: 46 पद

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (OMR आधारित), शारीरिक मापदण्ड परीक्षण और पद-चाल (Walking Test) शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू होगी।

Rajasthan Vanpal Bharti 2026 Last Date क्या है?

Rajasthan Vanpal (Forester) Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Rajasthan Vanpal Height कितनी चाहिए?

Rajasthan Vanpal भर्ती 2026 में शारीरिक मापदंड इस प्रकार हैं:
पुरुष अभ्यर्थी: न्यूनतम ऊँचाई 163 सेमी
महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम ऊँचाई 150 सेमी
साथ ही पद-चाल (Walking Test) भी अनिवार्य है।

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 PDF कहाँ से डाउनलोड करें?

Rajasthan Vanpal Bharti 2026 का विस्तृत सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जारी किया गया है। अभ्यर्थी सिलेबस PDF ऊपर दिए गए “Rajasthan Forester Syllabus 2026” लिंक से देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Vanpal Bharti 2026 में CET जरूरी है क्या?

हां, Rajasthan Vanpal Bharti 2026 में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET (Senior Secondary Level) 2024 में क्वालिफाई किया हो।