Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: ₹51,000 पुरस्कार, कट-ऑफ जारी, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म
Table of Contents
- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: ₹51,000 पुरस्कार, कट-ऑफ जारी, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म
- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 overview
- Rajasthan Board Scholarship 2026
- राजस्थान एकल पुत्री योजना 2026 - कट-ऑफ मार्क्स (Cut Off)
- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)
- आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Apply Process
- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: ₹51,000 पुरस्कार, कट-ऑफ जारी, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा मेधावी छात्राओं के लिए RBSE Ekal Dwiputri Yojana 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह Rajasthan Board Single Girl Child Scholarship योजना उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है जिन्होंने वर्ष 2025 की RBSE बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।
इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को ₹11,000 से ₹51,000 तक पुरस्कार राशि दी जाएगी। यदि आपके परिवार में केवल एक या अधिकतम दो बेटियां हैं, तो आप 22 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 overview
विवरण | जानकारी |
|---|---|
योजना का नाम | RBSE Ekal Dwiputri Yojana 2026 |
विभाग | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर |
पुरस्कार राशि | ₹11,000 से ₹51,000 तक |
परीक्षा वर्ष | मुख्य परीक्षा 2025 (10वीं और 12वीं) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2026 |
जगह | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Board Exam 2026 Time Table
Rajasthan Board Scholarship 2026
बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि को राज्य और जिला स्तर पर इस प्रकार विभाजित किया गया है:
1. राज्य स्तरीय पुरस्कार (State Level)
- उच्च माध्यमिक (12वीं): ₹51,000 (सभी संकाय)
- माध्यमिक (10वीं): ₹31,000
2. जिला स्तरीय पुरस्कार (District Level)
- 10वीं और 12वीं (दोनों): ₹11,000
राजस्थान एकल पुत्री योजना 2026 - कट-ऑफ मार्क्स (Cut Off)
राज्य स्तर पर निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक नीचे दिए गए हैं। यदि आपके अंक इनसे अधिक हैं, तो आप पात्र हैं:
परीक्षा का नाम | राज्य स्तरीय कट-ऑफ (Out of 600/500) |
|---|---|
माध्यमिक (10th) | 585 |
माध्यमिक (व्यावसायिक) | 594 |
12वीं Science | 490 |
12वीं Commerce | 486 |
12वीं Arts | 489 |
वरिष्ठ उपाध्याय | 467 |
प्रवेशिका | 534 |
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)
- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा ने RBSE बोर्ड से 2025 की परीक्षा पास की हो।
- परिवार में केवल एक या अधिकतम दो बेटियां हों।
- छात्रा का नाम कट-ऑफ सूची में होना चाहिए।
इस Rajasthan Board Scholarship for Girls के लिए वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो पात्रता पूरी करती हैं।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां (Attested Copies) लगाएं:
- आवेदन पत्र: (आधिकारिक प्रारूप में)।
- शपथ पत्र: ₹50 के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से सत्यापित (माता-पिता का संतान संबंधी विवरण)।
- मार्कशीट: कक्षा 10 या 12 की बोर्ड अंकतालिका।
- बैंक पासबुक: छात्रा के नाम के बैंक खाते की फोटोकॉपी (IFSC कोड स्पष्ट होना चाहिए)।
- पहचान पत्र: आधार कार्ड या जन आधार कार्ड।
- राशन कार्ड: राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Apply Process
- सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- इसे अपने संस्था प्रधान (Principal) से प्रमाणित (Verify) करवाएं। (प्राइवेट छात्राएं किसी राजपत्रित अधिकारी से करवाएं)।
- सभी दस्तावेजों को सलंग्न कर एक लिफाफे में डालें।
- इस लिफाफे को रजिस्टर्ड डाक द्वारा इस पते पर भेजें:> सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर - 305001
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links
Event | Links |
|---|---|
Download Application Form | |
Download Official Notification & Cut-off | |
Official Website |
Frequently Asked Questions
राजस्थान एकल पुत्री योजना 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 है। आपका आवेदन इस तारीख तक बोर्ड कार्यालय पहुँच जाना चाहिए।
इस योजना के तहत कितनी पुरस्कार राशि मिलती है?
राज्य स्तर पर 12वीं की छात्रा को ₹51,000 और 10वीं की छात्रा को ₹31,000 मिलते हैं। वहीं जिला स्तर पर दोनों को ₹11,000 दिए जाते हैं।
क्या दो बेटियों वाले परिवार भी इसके लिए पात्र हैं?
हाँ, यदि परिवार में केवल दो पुत्रियाँ हैं और कोई पुत्र नहीं है, तो वे दोनों इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 क्या है?
यह RBSE द्वारा मेधावी छात्राओं को दी जाने वाली पुरस्कार योजना है।
Comments (2)