RSSB Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026: 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

By Careerdiksha / January 6, 2026

Rajasthan Agriculture Supervisor (कृषि पर्यवेक्षक) सीधी भर्ती 2026: 1100 पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती-2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 पदों को भरा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


भर्ती का संक्षिप्त विवरण


विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

पद का नाम

कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)

कुल पदों की संख्या

1100 (गैर अनुसूचित क्षेत्र: 944, अनुसूचित क्षेत्र: 156)

आवेदन शुरू होने की तिथि

13 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

11 फरवरी 2026

परीक्षा की तिथि

18 अप्रैल 2026 (ऑफलाईन/ओ.एम.आर आधारित)



पदों का वर्गीकरण (Vacancy Details)

​कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 रिक्त पदों को दो क्षेत्रों में विभाजित किया गया है:

  1. ​गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 944 पद
  2. ​अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 156 पद


पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदक के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc. (कृषि) या B.Sc. (कृषि-उद्यान) ऑनर्स।
  2. अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक
  3. देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।
नोट: जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा की तिथि तक शैक्षणिक योग्यता अर्जित करना अनिवार्य होगा


आयु सीमा (Age Limit)

  1. आवेदक की आयु 01 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए
  2. विगत वर्षों में भर्ती नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है
  3. राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की विशेष छूट देय है


आवेदन शुल्क (One Time Registration - OTR)

राजस्थान सरकार के नवीन नियमों के अनुसार, अब अभ्यर्थियों को केवल एक बार पंजीयन शुल्क (OTR) देना होता है:

  1. सामान्य/ओबीसी (क्रीमीलेयर): ₹600
  2. SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमीलेयर)/EWS/दिव्यांगजन: ₹400
  3. यदि आपने पूर्व में OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो दोबारा शुल्क नहीं लगेगा


परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)

परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे:


विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

भाग-1: सामान्य हिन्दी

15

45

भाग-2: राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति

25

75

भाग-3: शस्य विज्ञान (Agronomy)

20

60

भाग-4: उद्यानिकी (Horticulture)

20

60

भाग-5: पशुपालन (Animal Husbandry)

20

60

कुल योग

100

300


  1. समय अवधि: 2 घंटे
  2. अंकन: प्रत्येक सही उत्तर के 3 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नकारात्मक अंक (Negative Marking) काटा जाएगा
  3. ओएमआर नियम: प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। यदि प्रश्न हल नहीं करना है, तो 'E' विकल्प को गहरा करना अनिवार्य है


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

  1. सबसे पहले SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करे
  2. Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करें
  3. यदि OTR नहीं किया है, तो पहले अपनी श्रेणी और विवरण भरकर शुल्क जमा करें
  4. "Agriculture Supervisor 2026" के लिए Apply Now पर क्लिक करें
  5. आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें और Final Submit करें
  6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट सुरक्षित रखें


महत्वपूर्ण लिंक:

Apply Online: sso.rajasthan.gov.in

Official Notification: PDF Download Now

Official Website: rssb.rajasthan.gov.in

आवेदन करने की अवधि: 13.01.2026 से 11.02.2026 तक